रीवा गांधी मेमोरियल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा हटाए गए, गर्भवती महिला की मौत के बाद वायरल वीडियो से मचा था विवाद

Wednesday, September 2, 2026 - 17:19
Updated: 2 months ago
0
रीवा गांधी मेमोरियल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा हटाए गए, गर्भवती महिला की मौत के बाद वायरल वीडियो से मचा था विवाद

रीवा। गांधी मेमोरियल अस्पताल में 26 अगस्त को कल्पना मिश्रा और उनके गर्भस्थ बच्चे की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। अस्पताल प्रशासन ने अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को उनके पद से हटा दिया है।

मामले के बाद डॉ. राहुल मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह कथित तौर पर कल्पना मिश्रा के भाई से कहते सुनाई दे रहे थे कि “अपनी बहन को 22 साल की उम्र में गर्भवती क्यों करवा दिया?” इस कथित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई और मामला विवादों में आ गया।

कल्पना मिश्रा और उनके गर्भस्थ बच्चे की मौत के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और इलाज को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। वायरल वीडियो सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया।

मामले के तूल पकड़ने के बाद अब डॉ. राहुल मिश्रा को गांधी मेमोरियल अस्पताल के अधीक्षक पद से हटा दिया गया है। कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका भी चर्चा में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User