देहरादून: उर्मिला सनावर पर एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम से जुड़ा मामला
देहरादून। अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में कथित आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी किए जाने के मामले में उनके खिलाफ देहरादून की कोतवाली नगर में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा नेता बीएल संतोष और आरती गौड़ का भी जिक्र किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मोती बाजार निवासी सागर की शिकायत पर 25 अक्टूबर की रात मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हरिद्वार रोड स्थित सीबीआई अदालत के बाहर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में उर्मिला सनावर ने मीडिया के सामने इन व्यक्तियों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए। शिकायत में दावा किया गया है कि कथित आरोपों के समर्थन में कोई प्रमाण या न्यायिक आदेश प्रस्तुत नहीं किया गया।
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि वीडियो के प्रसार से संबंधित व्यक्तियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है और सामाजिक तनाव पैदा हो सकता है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, 352, 353 और 356 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस वीडियो की सामग्री, उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)