सहारनपुर PNB की करेंसी चेस्ट में 7.40 करोड़ के जाली नोट मिलने से हड़कंप, 4.36 लाख कैश भी कम मिला

Monday, August 31, 2026 - 18:14
Updated: 2 days ago
0
सहारनपुर PNB की करेंसी चेस्ट में 7.40 करोड़ के जाली नोट मिलने से हड़कंप, 4.36 लाख कैश भी कम मिला

सहारनपुर के घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आने से बैंकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। नोटों की जांच के दौरान करीब 7.40 करोड़ रुपये की करेंसी जाली पाए जाने का मामला सामने आया है। इसी करेंसी चेस्ट से जुड़े एक अन्य मामले में मुख्यालय भेजी गई नकदी में 4.36 लाख रुपये की कमी भी मिली।

बैंक की ओर से दोनों मामलों को लेकर सदर बाजार थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। जाली नोटों के मामले में नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे की शिकायत पर मंडल कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक रवि कुमार, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा और हरियाणा के खेरा बाजार, जगाधरी स्थित करेंसी चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार को नामजद किया गया है।

वहीं, कैश कम मिलने के मामले में हाउस कीपर विशाल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

करेंसी चेस्ट में इतनी बड़ी मात्रा में कथित जाली नोट मिलने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल इनके स्रोत को लेकर उठ रहा है। करेंसी चेस्ट में जिले की अलग-अलग बैंक शाखाओं से नकदी आती है, ऐसे में जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User