गुना पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीके तिवारी और हरवीर सिंह रघुवंशी को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई
गुना। शासकीय पीजी कॉलेज के पुस्तकालय एवं क्रीड़ा विभाग की ओर से 31 अगस्त 2026 को प्राचार्य डॉ. बृजकिशोर तिवारी और सहायक ग्रंथपाल एवं क्रीड़ा विभाग प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुस्तकालय विभाग में हुआ, जहां महाविद्यालय परिवार ने दोनों अधिकारियों का फूलमालाओं और स्मृति चिन्हों से स्वागत किया।
डॉ. बृजकिशोर तिवारी ने महाविद्यालय में 41 वर्ष 9 माह की सेवाएं दीं, जबकि हरवीर सिंह रघुवंशी ने 30 वर्ष 11 माह तक अपनी सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति के अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने दोनों को अभिनंदन पत्र प्रदान किए और उनके लंबे सेवाकाल, कार्यों एवं योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।
समारोह में वक्ताओं ने दोनों के कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों और उनके व्यवहार एवं सेवाभाव की सराहना की। इस दौरान पुस्तकालय एवं क्रीड़ा विभाग सहित महाविद्यालय परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. राजीव चतुर्वेदी, डॉ. राजेश दिवाकर, डॉ. नरेंद्र सिंह जाट, मनोज शुक्ला, शैलेन्द्र शर्मा, नरेंद्र वर्मा, मीता श्रीवास्तव, दीपक रघुवंशी, जोनू कुशवाह, कमलेश मांझी, राजेंद्र पहाड़िया, विनोद रजक और प्रदीप मराठा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)