मक्सूदनगढ़ में नाबालिग का शव कुएं में मिलने का मामला फिर गरमाया, भीम आर्मी और विधायक जयवर्धन सिंह ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
गुना। मक्सूदनगढ़ थाना क्षेत्र के करेला गांव में नाबालिग का शव कुएं में मिलने के मामले ने मंगलवार को एक बार फिर तूल पकड़ लिया। घटना को लेकर भीम आर्मी और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
मामले को लेकर प्रदर्शन और पुलिस से चर्चा के दौरान आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग उठाई गई। भीम आर्मी और विधायक जयवर्धन सिंह ने पुलिस से कहा कि मामले की जांच में किसी तरह की लापरवाही न हो और घटना के पीछे जो भी जिम्मेदार हों, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने मामले में जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)