महाराष्ट्र में चुनाव आयोग के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मार्च, एसआईआर के विरोध में मुंबई की सड़कों पर उतरे

Sunday, October 4, 2026 - 13:08
0
महाराष्ट्र में चुनाव आयोग के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मार्च, एसआईआर के विरोध में मुंबई की सड़कों पर उतरे

मुंबई में रविवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने चुनाव आयोग और मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) के खिलाफ संयुक्त विरोध मार्च का नेतृत्व किया। मार्च मेट्रो सिनेमा से शुरू होकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय की ओर बढ़ा।

ठाकरे बंधुओं ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोटरों के नामों को लेकर सवाल उठाए हैं। दोनों नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी आपत्ति जताई है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस मार्च में कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार) समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की भी बात सामने आई है। आयोजकों की ओर से इसे व्यापक जन आंदोलन के रूप में पेश किया गया है।

मार्च के मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग की गई। पहले इस मार्च को भायखला से शुरू करने की योजना थी, लेकिन पुलिस के अनुरोध के बाद इसका मार्ग बदलकर मेट्रो सिनेमा से बीएमसी मुख्यालय तक किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User