सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, ₹1,322 करोड़ की कथित धोखाधड़ी मामले में CBI ने दर्ज किया केस
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई ने सुभाष चंद्रा समेत अन्य लोगों के खिलाफ एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के साथ करीब 1,322 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसीएचएफएल की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में सुभाष चंद्रा के अलावा पंकज सुरोलिया, अमीश पांड्या और राजीव ढोलकिया को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि वर्ष 2018 से 2026 के बीच एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के साथ 1,322 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय धोखाधड़ी की गई। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने और अदालत में तथ्यों के परीक्षण के बाद ही होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)