सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई किताब की झलक

Thursday, October 22, 2026 - 14:07
0
सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई किताब की झलक

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत की। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में आगामी संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की झलक साझा की। इस वीडियो में वह किताब के पन्ने पलटती और उसमें शामिल तस्वीरों को देखती नजर आईं। उनके साथ बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी दिखाई दीं।

सोनिया गांधी ने अपनी पहली पोस्ट में लिखा कि यह किताब प्रेम, कर्तव्य, जीवन में मिले दुखों और अपनेपन की तलाश की कहानी है। उन्होंने इस खास पल को लोगों के साथ साझा करने पर खुशी जताई और किताब को पाठकों तक पहुंचाने की उत्सुकता व्यक्त की।

इंस्टाग्राम पर आने के बाद सोनिया गांधी ने केवल तीन अकाउंट को फॉलो किया है। इनमें उनके बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आधिकारिक अकाउंट शामिल है। उनकी इस सोशल मीडिया एंट्री के बाद कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई।

‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का प्रकाशन 10 नवंबर 2026 को होना है। यह संस्मरण इटली में उनके बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात और विवाह, भारत से उनके जुड़ाव तथा जीवन में आए व्यक्तिगत दुखों को समेटेगा। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की मृत्यु से जुड़े अनुभवों और सोनिया गांधी की राजनीतिक यात्रा के पहलुओं का भी उल्लेख होने की उम्मीद है।

पुस्तक के प्रकाशन को लेकर पहले प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के साथ संपादकीय बदलावों पर मतभेद की खबरें सामने आई थीं। कांग्रेस की ओर से कुछ अंशों को हटाने के कथित दबाव पर सवाल उठाए गए थे, जबकि प्रकाशक ने बाहरी दबाव की बात से इनकार किया था। अब भारत में इस पुस्तक का प्रकाशन हार्परकॉलिन्स इंडिया करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User