SIR निरीक्षण के दौरान पटवारी पर जानलेवा हमला, गाड़ी पलटने से तीन कर्मचारी घायल
मुंगावली (आरएनआई) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टीला में एसआईआर कार्य में जुटे पटवारी पर स्थानीय ग्रामीण भानुप्रताप सिंह यादव के द्वारा जातिगत गालियां के साथ लात घुसो से मारपीट की जिसमें पटवारी के बाएं गाल के साथ दाहिने आंख के ऊपर चोट के साथ खून निकला है पटवारी के साथ BLO प्रकाश सिंह यादव ने बीच बचाव कर बचाया पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घायल फरियादी ईश्वरचंद पुत्र नरेश जाटव उम्र 30 साल निवासी सबलगढ़ मुरैना हाल निवास पालीवाल कॉलोनी के द्वारा घायल पति को सिविल अस्पताल मुंगावली इलाज के लिए लाया गया जिसने पुलिस के द्वारा बताया कि हल्का पटवारी नंबर 26 पर पदस्थ है जिसमें सोमवार को सुबह करीब 9 बजे ग्राम टीला में एस. आई. आर. का कार्य प्रजापति मोहल्ले में बीएलओ प्रकाश सिंह यादव के साथ काम कर रहा है जिसमें मुझे ग्राम टीला के भानु प्रताप यादव के द्वारा मां के साथ जाती सूचक गाली देते हुए यहां काम ना करने की धमकी दी जिसमें पटवारी द्वारा गाली गलौज ना करने की बात कही तो मुझे लात घुसो से मारपीट की गई और मुझे SIR का काम ना करने की धमकी भी दी गई जिसमें पटवारी पर प्राणघातक हमला करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई ।पत्नी के साथ सिविल अस्पताल मुंगावली में घायल हुए पटवारी का प्रथमिक इलाज़ किया गया हैं. प्रशासनिक टीम पर हमले की सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी सिविल अस्पताल मुंगावली पहुंचे और और घायल पटवारी से घटना के बारे में जानकारी ली है.जिन्हें बाद में ज़िला चिकित्सालय के लिए उपचार के लिए रेफर किया गया.।
प्राथमिक इलाज के बाद किया गया रेफर
एसआईआर सर्वे कार्य चल रहा है. जिसमें समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए जिला निर्वाचन और प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है. जिसके निरीक्षण के दौरान सोमवार को टीला गांव में प्रशासनिक टीम पर हमला किया गया है. घटना में घायल पटवारी को पहले मुंगावली में प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद ज़िला अस्पताल भेजा गया जहां रास्ते में कोयल घाटी पर तहसीलदार की गाड़ी में बैठे घायल पटवारी के साथ अन्य तीन कर्मचारी की गाड़ी पलट गई गाड़ी में सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में इलाज जारी है.
एसआईआर में लगे बीएलओ हो रहे परेशान
वर्तमान में चल रहे एसआईआर के दौरान बीएलओ और निर्वाचन विभाग के फील्ड स्टाफ को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. कई जगह उन्हें मतदाता और परिवारों की सही जानकारी नहीं दी जा रही है, तो कई जगह उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है. वहीं, पॉलीटिकल पार्टी के कार्यकर्ताओं के दखल से भी कई जगह बीएलओ को परेशानी उठानी पड़ रही है.एसआईआर कार्य के दौरान शासकीय कर्मचारियों को एक नहीं कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में पटवारी के साथ हुए हमले से एसआईआर कार्य में जुटे कर्मचारियों के मनोबल पर असर पड़ सकता है.
इनका कहना है
एसडीएम इसरार खान बताया कि "इस मामले में हमलावर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया गया हैं . हमलावर आदतन अपराधी है, साथ ही हमारे कर्मचारी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है."
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



