राम मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, ध्वजारोहण से पहले सप्त ऋषि मंदिर में झुकाया शीश
अयोध्या (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज फहराएंगे। अभिजीत मुहूर्त में होने वाले इस ध्वजारोहण के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए ध्वज पर चमकते सूर्य, कोविदारा वृक्ष और ‘ॐ’ की आकृति अंकित है।
प्रधानमंत्री साकेत कॉलेज से रोड शो करते हुए राम मंदिर पहुंचे, जहां हजारों की संख्या में मौजूद लोग सड़क के दोनों ओर खड़े होकर उनका स्वागत कर रहे थे। मोदी जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़े और वीआईपी गेट नंबर 11 से मंदिर परिसर में प्रवेश किया।
मंदिर में प्रवेश के बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहले सप्त ऋषि मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद शेषावतार और अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन किए। प्रधानमंत्री इसके बाद रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे तथा अंत में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्र को संदेश देंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



