दिल्ली आने-जाने वाली सात ट्रेनें रद्द, 6800 यात्री परेशान; सीजेपी प्रदर्शन के चलते रेल संचालन प्रभावित

Saturday, October 10, 2026 - 22:37
0
दिल्ली आने-जाने वाली सात ट्रेनें रद्द, 6800 यात्री परेशान; सीजेपी प्रदर्शन के चलते रेल संचालन प्रभावित

दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के मद्देनजर रेल संचालन प्रभावित रहा। लखनऊ से दिल्ली आने-जाने वाली सात ट्रेनें रद्द किए जाने से करीब 6800 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आसपास संभावित यातायात जाम और यात्रियों की आवाजाही में बाधा की आशंका को देखते हुए ट्रेनों का संचालन निरस्त करने का फैसला लिया था।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों में लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली 82501 लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस शामिल रही। दिल्ली से लखनऊ आने वाली छह ट्रेनों का संचालन भी रद्द किया गया। इनमें 12560 और 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12430 नई दिल्ली-लखनऊ एसी एक्सप्रेस, 12230 नई दिल्ली-लखनऊ मेल तथा 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन तेजस एक्सप्रेस शामिल थीं।

ट्रेनों के निरस्तीकरण से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। कुछ यात्रियों को टिकट होने के बावजूद अपनी यात्रा टालनी पड़ी। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी लगातार उद्घोषणाओं के माध्यम से दी गई। रेलवे की ओर से यात्रियों को संदेश भेजकर भी पहले से सूचना देने की व्यवस्था की गई।

रेलवे के फैसले का असर सड़क परिवहन पर भी दिखाई दिया। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या कम रहने के कारण लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से शाम चार बजे रवाना होने वाली एसी जनरथ बस को पर्याप्त यात्री नहीं मिलने पर रद्द करना पड़ा। वहीं, दिल्ली के आसपास यातायात दबाव को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में अतिरिक्त बसें रिजर्व रखी गई थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User