प्रयागराज हत्याकांड: पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठा परिवार, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी गंगापार के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन कुमार यादव की हत्या के मामले में बुधवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर धरना दिया। पोस्टमार्टम में देरी से नाराज मृतक के बड़े भाई अशोक यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य और समर्थक पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
परिजनों ने हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उन्हें तभी न्याय का एहसास होगा, जब आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवार का कहना है कि दिनदहाड़े हुई हत्या से उनमें भारी आक्रोश है और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।
धरने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
उधर, पुलिस हत्याकांड से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों को लेकर पुलिस की पड़ताल जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)