अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 250 वृद्धजनों का सम्मान, कलेक्टर ने परोसा भोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत 01 अक्टूबर 2026 को सेवा भारती आनंदधाम वृद्धाश्रम गुना में ’’अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वृद्धजन, विधायक पन्नालाल शाक्य, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल,सेवा भारती के अध्यक्ष नर्वदा शंकर भार्गव एवं सेवा भारती के गणमान्य सदस्य, उपसंचालक श्री रिशु कुमार सुमन, विधिक सलाहकार, चिकित्सक दल एवं पत्रकारगण सहित लगभग 300 व्यक्ति उपस्थित हुए।

इस अवसर पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने वृद्धजनों को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मान किया तथा स्वयं भोजन परोसा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने गुना शहर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 250 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा 80 वृद्धजनों को निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही 250 वृद्धजनों का सम्मान किया गया तथा 60 वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल एवं बेडशीट भेंट की गई। इस अवसर पर उपस्थित वृद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों के संस्मरण सुने गए। सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं वृद्धजनों को भोजन कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)