NEET UG री-एग्जाम रिजल्ट पर विवाद: OMR में 609 अंक का दावा, रिजल्ट में 167 नंबर दिखने का आरोप
NEET UG 2026 री-एग्जाम के परिणाम जारी होने के बाद कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की रिजल्ट प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं. छात्रा का दावा है कि OMR शीट के आधार पर उनके 609 अंक बन रहे थे लेकिन परिणाम जारी होने के बाद कुछ ही घंटों के अंतराल में उनके स्कोर में बड़ा बदलाव दिखाई दिया. आर्या के मुताबिक, NTA की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के दौरान पहले उन्हें 540 अंक दिखे, जबकि करीब दो घंटे बाद स्कोर घटकर 167 अंक रह गया. छात्रा ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए NTA और शिक्षा मंत्रालय को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी है और जांच की मांग की है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)