एमपी में 8 साल बाद एक साथ 100 स्टेनोग्राफर एवं 400 ASI की हुई भर्ती: DGP

Monday, July 20, 2026 - 12:12
Updated: 1 month ago
0
एमपी में 8 साल बाद एक साथ 100 स्टेनोग्राफर एवं 400 ASI की हुई भर्ती: DGP

मध्य प्रदेश पुलिस में करीब आठ वर्ष बाद स्टेनोग्राफर और एएसआई (एम) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पुलिस महानिदेशक (DGP) मध्य प्रदेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 100 पुलिस स्टेनोग्राफर और 400 एएसआई (एम) पदों के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है।

डीजीपी के अनुसार, शासन के निर्देशों के अनुरूप करीब 13 प्रतिशत पदों का परिणाम फिलहाल होल्ड रखा गया है। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है।

करीब आठ वर्षों के अंतराल के बाद हुई इस भर्ती से मध्य प्रदेश पुलिस के प्रशासनिक और कार्यालयीन कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं चयनित अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User