MP RERA को मिला नया अध्यक्ष, रिटायर्ड IAS शैलेंद्र सिंह को मिली प्राधिकरण की कमान

Wednesday, August 19, 2026 - 16:40
Updated: 4 days ago
0
MP RERA को मिला नया अध्यक्ष, रिटायर्ड IAS शैलेंद्र सिंह को मिली प्राधिकरण की कमान

मध्य प्रदेश सरकार ने भू-संपदा क्षेत्र के नियमन से जुड़े महत्वपूर्ण मध्य प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (MP RERA) के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति की है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

शासन के आदेश के मुताबिक, शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 22 के तहत की गई है। उनका कार्यकाल 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, रहेगा। नियमों के अनुसार उन्हें इस पद पर दोबारा नियुक्त नहीं किया जा सकेगा।

शैलेंद्र सिंह प्रशासनिक सेवा में लंबे समय तक महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वे अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अब सरकार ने उन्हें MP RERA की कमान सौंपी है।उनकी नियुक्ति के बाद मध्य प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े मामलों, परियोजनाओं के नियमन और घर खरीदारों से संबंधित शिकायतों के निपटारे में प्राधिकरण की भूमिका और महत्वपूर्ण होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User