गुना में अकीदत और उत्साह के साथ मना ईद मिलादुन्नबी, निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी; रोशनी से जगमगाए बाजार

Wednesday, August 26, 2026 - 23:00
Updated: 2 months ago
0
गुना में अकीदत और उत्साह के साथ मना ईद मिलादुन्नबी, निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी; रोशनी से जगमगाए बाजार

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मुबारक मौके पर शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार अत्यंत उत्साह, उमंग, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस पावन अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें समाज के बुजुर्ग, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पूरे शहर में जश्न का माहौल दिखाई दिया। त्योहार को लेकर विशेष रूप से शहर के मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों, कॉलोनियों और मस्जिदों को आकर्षक लाइटों और रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया था। रात के समय मुख्य बाजारों में की गई विद्युत सजावट और रोशनी शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इसके अलावा लोगों ने अपने-अपने घरों में भी विशेष रोशनी और सजावट की।

मुख्य जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज पारंपरिक रूप से शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद से हुआ। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग मोहल्लों और कॉलोनियों से भी आकर्षक जुलूस निकाले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User