FIR के बाद महबूबा मुफ्ती का सरकार पर निशाना, बोलीं- जेल जाना पड़े तो भी नहीं बदलेगा पीडीपी का एजेंडा
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ दर्ज एफआईआर और पुलिस पूछताछ के बीच कहा कि यदि उन्हें या उनकी बेटी को जेल भी जाना पड़े, तब भी पार्टी अपने राजनीतिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि पीडीपी जम्मू-कश्मीर मुद्दे के समाधान और अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
श्रीनगर स्थित पीडीपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पार्टी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाना है और इस दिशा में संघर्ष जारी रहेगा।
महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती का नाम ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी से कथित मारपीट के मामले में दर्ज एफआईआर में शामिल किया गया है। इसी मामले में इल्तिजा मुफ्ती को शुक्रवार को श्रीनगर के कोठीबाग पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यदि इल्तिजा को पूछताछ के लिए बुलाया गया है तो वह कानून का पालन करते हुए जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें भी पुलिस बुलाती है तो वह भी जांच में सहयोग करेंगी। हालांकि, उन्होंने दोहराया कि कानूनी कार्रवाई या जेल का डर पीडीपी को अपने राजनीतिक एजेंडे और सिद्धांतों से नहीं डिगा सकता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)