E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का गोवा में दूसरा टाउन हॉल, जारी किया व्हाट्सऐप नंबर

Tuesday, August 25, 2026 - 11:15
0
E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का गोवा में दूसरा टाउन हॉल, जारी किया व्हाट्सऐप नंबर

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को गोवा में E20 पेट्रोल के खिलाफ दूसरा टाउन हॉल आयोजित करेंगे। यह कार्यक्रम मीरामार स्थित विवांता बैंक्वेट हॉल में दोपहर 3 बजे होगा। केजरीवाल के मुताबिक, टाउन हॉल में E20 पेट्रोल से प्रभावित लोग शामिल होकर अपनी समस्याएं और अनुभव साझा करेंगे।

केजरीवाल ने लोगों से E20 पेट्रोल के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देशभर के लोग 7669803441 नंबर पर व्हाट्सऐप के जरिए अपनी शिकायतें और अनुभव साझा कर सकते हैं।

सोमवार को गोवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक इथेनॉल मिलाए जाने के कारण कुछ लोगों के वाहनों के इंजन और फ्यूल सिस्टम में समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई वाहन मालिकों ने माइलेज कम होने की शिकायत की है।

चीनी की कीमतों को लेकर भी उठाए सवाल

केजरीवाल ने दावा किया कि करीब 25 लाख टन चीनी के बराबर गन्ने को इथेनॉल उत्पादन की ओर मोड़ा गया है। उनके मुताबिक, इससे चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को चीनी करीब 45 रुपये प्रति किलो थी, जो अब 70 रुपये प्रति किलो से अधिक हो गई है।

उन्होंने कहा कि इथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ना इस्तेमाल करने से पहले सरकार को यह आकलन करना चाहिए था कि इससे चीनी की उपलब्धता पर कितना असर पड़ेगा और संभावित कमी की भरपाई कैसे की जाएगी।

विदेशी मुद्रा बचाने के दावे पर भी सवाल

केजरीवाल ने सरकार के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसके अनुसार पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से कच्चे तेल के आयात में कमी आएगी और विदेशी मुद्रा की बचत होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब उसी विदेशी मुद्रा का इस्तेमाल चीनी और मक्का के आयात में करना पड़ रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है और दूसरी तरफ E20 पेट्रोल को लेकर वाहन मालिकों की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने सरकार से इस नीति के प्रभावों का आकलन करने की मांग की और लोगों से मंगलवार के टाउन हॉल में शामिल होकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User