रीवा में 15 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कल्पना मिश्रा के पिता को पुलिस ने एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल, धरना स्थल खाली कराया

Wednesday, September 16, 2026 - 21:41
Updated: 1 month ago
0
रीवा में 15 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कल्पना मिश्रा के पिता को पुलिस ने एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल, धरना स्थल खाली कराया

रीवा में 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे कल्पना मिश्रा के पिता राम शिरोमणि मिश्रा को पुलिस धरना स्थल से एंबुलेंस में ले गई। 26 अगस्त को गांधी मेमोरियल अस्पताल में गर्भवती कल्पना मिश्रा और उनके बच्चे की मौत के मामले में जिम्मेदारों पर FIR की मांग को लेकर वह सिरमौर चौराहे पर धरने पर बैठे थे।

लगातार भूख हड़ताल के कारण राम शिरोमणि मिश्रा का स्वास्थ्य गिरता जा रहा था। इसी बीच पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें एंबुलेंस से ले गई। इसके साथ ही सिरमौर चौराहे पर चल रहे धरना स्थल को भी पुलिस ने खाली करवा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User