उज्जैन में 25 लाख दीपों से सजेगी शिप्रा नगरी, मोदी के जन्मदिन पर बनेगी 7 लाख दीपों से आकृति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में दीपों का महासागर नजर आएगा। 17 सितंबर से शुरू हो रहे ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। शिप्रा के घाटों और श्री महाकाल लोक में 25 लाख से ज्यादा दीपक एक साथ प्रज्ज्वलित करने की तैयारी है।
कार्तिक मेला ग्राउंड में करीब 7 लाख दीपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृति भी बनाई जाएगी। आयोजन में लगभग 25 हजार वॉलेंटियर्स तैनात रहेंगे। दीप जलाने के लिए करीब 45 हजार लीटर खाद्य तेल, एक हजार किलो कपूर, 53 हजार मोमबत्तियां और 10 हजार माचिस की व्यवस्था की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)