ग्राम टोडी, पेची एवं कनकानेहरू में विकास कार्यों का निरीक्षण

Friday, August 14, 2026 - 17:25
Updated: 2 months ago
0
ग्राम टोडी, पेची एवं कनकानेहरू में विकास कार्यों का निरीक्षण

आज कलेक्टर गुना के साथ ग्राम टोडी, पेची एवं कनकानेहरू का भ्रमण कर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

ग्राम टोडी में मिर्च उत्पादन का जायजा लेकर किसानों से चर्चा की और कृषि क्षेत्र में बेहतर उत्पादन एवं किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर जानकारी ली।

 ग्राम पेची में हाई स्कूल एवं राशन वितरण केंद्र का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की सुविधाओं तथा पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण की व्यवस्था की जानकारी ली।

ग्राम कनकानेहरू में तालाब का निरीक्षण कर जल संरक्षण एवं ग्रामीण क्षेत्र में जल उपलब्धता से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बेहतर शिक्षा, सुचारु सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, कृषि विकास एवं जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए जनहित के कार्यों को गति दी जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User