सुपोषण सप्ताह के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 69 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण; निःशुल्क दवाइयां वितरित
गुना। मौसमी बीमारियों से बचाव एवं विद्यार्थियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा भारती वनवासी सहरिया कन्या छात्रावास, खेड़ापति कॉलोनी में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। ममता उपाध्याय मेमोरियल हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित शिविर में 52 छात्राओं एवं 17 छात्रों सहित कुल 69 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. परिणीता खोत जैन एवं डॉ. अंकित उपाध्याय ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी।

ममता हॉस्पिटल के मेडिकल स्टाफ भागीरथ कुशवाह, उत्तम किरार, रोहित प्रजापति एवं खुशबू विटोरिया ने विद्यार्थियों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराईं। साथ ही रक्त परीक्षण के लिए विद्यार्थियों के नमूने भी लिए गए।
सुपोषण सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें अनाज-दाल, फल-सब्जियों का नियमित सेवन करने, पर्याप्त स्वच्छ जल पीने तथा व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन छात्रावास संचालन समिति के सचिव आशीष शिंदे ने किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र धाकरे, कोषाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, सदस्य एल.एन. साहू एवं आर.जी. शिंदे, विभाग समन्वयक प्रमोद यादव, अधीक्षिका मेघा कुशवाह सहित समिति के अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समिति पदाधिकारियों ने शिविर के सफल आयोजन के लिए ममता उपाध्याय मेमोरियल हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)