गुना में कर्मचारियों ने उठाई लंबित मांगों की आवाज, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

Tuesday, September 15, 2026 - 13:04
Updated: 1 month ago
0
गुना में कर्मचारियों ने उठाई लंबित मांगों की आवाज, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को जिला गुना में कर्मचारी हितों एवं लंबित मांगों को लेकर जिले की विभिन्न तहसीलों में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन के नाम जोरदार तरीके से ज्ञापन सौंपे गए।

राज्य कर्मचारी संघ के तहसील गुना के अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त रूप से कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और लंबित मांगों को ज्ञापन में प्रमुखता से उठाया गया एवं स्पष्ट शब्दों में कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों का समयबद्ध निराकरण शासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। श्री शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सक्रिय कर्मचारी कार्यकर्ता शामिल हुए। कर्मचारियों ने एकजुट होकर शासन तक अपनी आवाज पहुंचाई और कहा कि कर्मचारियों की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 संजय शर्मा ने कहा कि संगठन हमेशा से कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों, सम्मान, अधिकार एवं सेवा हितों के लिए संघर्ष करता आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User