टीकमगढ़ में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा कुंडेश्वर धाम

Friday, August 21, 2026 - 22:29
Updated: 1 day ago
0
टीकमगढ़ में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा कुंडेश्वर धाम

आज मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले का दौरा मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों, पारंपरिक कौशल एवं नवाचारों को विकास की कार्ययोजना से जोड़कर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर सृजित करने के निर्देश दिए।

पारंपरिक कौशल एवं स्थानीय उत्पादों को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प के अनुरूप राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा।

धार्मिक एवं पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के क्रम में महाकाल लोक की तर्ज पर कुंडेश्वर धाम के विकास की दिशा में कार्य किया जाएगा। शीघ्र ही अधिकारियों की टीम दौरा कर कुंडेश्वर धाम के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User