BJP MLA प्रीतम लोधी के बेटे ने 5 लोगों को थार से कुचला, पुलिस ने दर्ज की FIR
शिवपुरी (आरएनआई) शिवपुरी में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने राह चलते 5 लोगों को मारी टक्कर, सभी घायल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर.
बताया जा रहा है कि दिनेश लोधी ने अपनी थार गाड़ी से 5 लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें सभी घायल हो गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे यह हादसा हुआ। बाइक सवार 3 मजदूर और पैदल चल रही 2 महिलाएं इस घटना में घायल हो गईं।
पीड़ित संजय परिहार के अनुसार, वे अपने साथियों के साथ मजदूरी के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार थार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विवादित बयान भी आया सामने
आरोपी दिनेश लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि “हॉर्न बजाया था, फिर लोग रास्ते से क्यों नहीं हटे?”
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने दर्ज की FIR
इस मामले में करैराथाना प्रभारी विनोद छावई का कहना है "दिनेश लोधी के खिलाफ अपराध क्रमांक 255/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125 (ए) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी है." जानकारी यह भी आ रही है कि खुद विधायक पुत्र ने पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है. साथ ही यह भी कहा है कि कानून तोड़ने वाला कोई भी हो, चाहे मेरा बेटा क्यों ना हो कानून की कार्रवाई जरूरी है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)