BJP के 8 विधायकों ने की लखीमपुर SP को हटाने की मांग

लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक से साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में एसपी गणेश प्रसाद साहा पर सवाल उठने लगे हैं. इस बाबत आधा दर्जन से अधिक बीजेपी विधायक ने सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात कर एसपी गणेश प्रसाद साहा को हटाने की मांग की है.

Jan 3, 2025 - 22:45
 0  2.7k
BJP के 8 विधायकों ने की लखीमपुर SP को हटाने की मांग

लखीमपुर खीरी (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बीते दिन बीजेपी विधायक से साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में एसपी गणेश प्रसाद साहा पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. लखीमपुर खीरी के एसपी गणेश प्रसाद साहा के खिलाफ बीजेपी के सभी 8 विधायक लामबंद हो गए हैं. इस मामले में शुक्रवार को बीजेपी के कई विधायक लखनऊ में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात कर एसपी को हटाने की मांग की.

बीजेपी विधायक योगेश वर्मा, सौरभ सिंह सोनू और विनोद शंकर अवस्थी ने लखनऊ में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात की. इस दौरान सभी बीजेपी विधायक ने एसपी गणेश को लखीमपुर से हटाने को कहा है. विधायकों ने कहा, ‘लखीमपुर के एसपी केवल माफिया से बात करते हैं. हमारा फोन नहीं उठाते. हमारी बात तक नहीं सुनते हैं.’

दरअसल, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को सीएम योगी आदित्यनाथ का भरोसेमंद अफसर माना जाता है. यही वजह है कि बीजेपी के आधा दर्जन से अधिक विधायकों ने संजय प्रसाद ने इस बाबत मुलाकात की है. वहीं, संजय प्रसाद ने विधायकों की शिकायत सीएम योगी तक पहुंचाने का भरोसा दिया है. वहीं, पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक, बीजेपी विधायक की ओर से ऐसी शिकायत करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. साथ ही अब तक तीन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. वहीं, लखीमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश त्रिपाठी, कोतवाली निरीक्षक अंबर सिंह के साथ विधायक के आवास पर गए और परिवार से बातचीत की थी.

यह घटना बुधवार रात की है. जब कास्ता से बीजेपी विधायक सौरभ सिंह उर्फ सोनू अपनी पत्नी के साथ शिव कालोनी में अपने आवास के पास टहल रहे थे. इस दौरान इलाके में कुछ बदमाश बिना मतलब के घूम रहे थे और खुले में शराब पी रहे थे. वही, इस पर बीजेपी विधायक ने आपत्ति जताई थी जिसके बाद बदमाशों ने उन्हें धमकी दी और हवा में फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.