ईद-उल-मिलादुन्नबी जुलूस में तेज डीजे और आतिशबाजी पर कार्रवाई, बैंड संचालक के खिलाफ केस दर्ज
शहर के कैंट थाना क्षेत्र में ईद-उल-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को निकले जुलूस के दौरान शासन की अनुमति और शर्तों का उल्लंघन करने वाले एक प्रसिद्ध बैंड संचालक पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कैंट थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) गिर्राज जाटव ढोंगापुरा में जुलूस व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान जुलूस में शामिल 'जनता मालवा बैंड' (बड़नगर, उज्जैन) के संचालक द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों का खुला उल्लंघन किया जा रहा था। बैंड संचालक अपनी गाड़ियों पर तय संख्या से अधिक बड़े साउंड बॉक्स लगाकर निर्धारित डेसिबल सीमा से काफी तेज ध्वनि में डीजे बजा रहा था। इसके अलावा, बैंड के ऊपर उपकरण लगाकर अग्नि प्रज्वलित (आतिशबाजी) की जा रही थी, जिससे जुलूस में शामिल लोगों और मानव जीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था।
ड्यूटी पर तैनात आरक्षक रवि जाट द्वारा की गई वीडियोग्राफी और साक्ष्यों की तस्दीक के बाद कैंट थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी बैंड संचालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 223(1), 125(ए) और कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 15 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)