दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में 12 हजार से ज्यादा जवान तैनात, रोजाना 70 लाख यात्रियों की आवाजाही पर नजर

Friday, August 28, 2026 - 14:16
0
दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में 12 हजार से ज्यादा जवान तैनात, रोजाना 70 लाख यात्रियों की आवाजाही पर नजर

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) लगातार मुस्तैद है। सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने गुरुवार को सीआईएसएफ की डीएमआरसी यूनिट का दौरा कर मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा तैयारियों और ऑपरेशनल व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

सीआईएसएफ की डीएमआरसी यूनिट बल की सबसे बड़ी यूनिट है। इसमें 12 हजार से अधिक जवान तैनात हैं, जो दिल्ली मेट्रो की 10 लाइनों और 303 स्टेशनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इन जवानों के सामने रोजाना 70 लाख से अधिक यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

दौरे के दौरान महानिदेशक ने ऑपरेशनल तैयारियों, प्रशिक्षण व्यवस्था और जवानों के कल्याण से जुड़े मुद्दों की भी समीक्षा की। प्रकृति पार्क में आयोजित सैनिक सम्मेलन में उन्होंने जवानों से सीधे संवाद किया और उनकी ड्यूटी तथा पेशेवर तैयारियों से जुड़ी जानकारी ली।

प्रवीर रंजन ने दिल्ली मेट्रो में तैनात जवानों की सतर्कता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेट्रो की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैदी, त्वरित प्रतिक्रिया, तकनीक आधारित निगरानी और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के साथ बेहतर समन्वय जरूरी है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ यात्रियों को किसी तरह की अनावश्यक परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User