महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी से मिले अभिजीत दीपके, मुलाकात को बताया ‘देशभक्ति’ का प्रमाण

Thursday, August 20, 2026 - 12:33
0
महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी से मिले अभिजीत दीपके, मुलाकात को बताया ‘देशभक्ति’ का प्रमाण

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दीपके ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए इसे अपने लिए महत्वपूर्ण बताया।

अभिजीत दीपके ने कहा, “इससे बड़ा देशभक्ति का सबूत और क्या हो सकता है, जब गांधी परिवार खुद हमसे मिलने आए!”

दीपके की इस टिप्पणी के बाद उनकी तुषार गांधी के साथ हुई मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। उन्होंने मुलाकात को देशभक्ति और गांधीवादी विचारों से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।

तुषार गांधी महात्मा गांधी के परपोते हैं और गांधी के विचारों तथा विरासत से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक रूप से अपनी राय रखते रहे हैं। ऐसे में अभिजीत दीपके के साथ उनकी मुलाकात को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब अभिजीत दीपके छात्र मुद्दों, युवाओं और अपनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़ी गतिविधियों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अब तुषार गांधी के साथ उनकी मुलाकात ने उनके सार्वजनिक अभियान को लेकर एक नया चर्चा का विषय जोड़ दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User