राघौगढ़ में विवाद देखने पहुंचे ग्रामीण पर हमला, गर्दन पर कट्टा अड़ाकर दी धमकी; दो आरोपियों पर केस दर्ज
राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आवन में श्रीराम जानकी मंदिर के पास देर रात हो रहे शोर-शराबे को देखना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। विवाद शांत कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ आरोपियों ने न केवल हाथापाई की, बल्कि दहशत फैलाने की नीयत से उसकी गर्दन पर देशी कट्टा अड़ा दिया।
आवन निवासी प्रेमनारायण वर्मा (42) ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे वे बाजार से घर लौट रहे थे। मंदिर के पास चिल्लाने की आवाज सुनकर जैसे ही वे पहुंचे, गांव के रानू गुर्जर और सोनू गुर्जर ने अकारण ही उनसे भद्दी गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। इसी दौरान आरोपी रानू गुर्जर ने रंगदारी दिखाते हुए प्रेमनारायण की गर्दन पर देशी कट्टा जैसा हथियार अड़ा दिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पर्वत सिंह लोधा और ज्ञानसिंह लोधा ने बीच-बचाव कर पीड़ित की जान बचाई। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए। सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)