नामांतरण के बदले रिश्वत का आरोप, ₹15 हजार लेते बक्सवाहा तहसील का सहायक ग्रेड-3 लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

Wednesday, September 16, 2026 - 21:50
Updated: 1 month ago
0
नामांतरण के बदले रिश्वत का आरोप, ₹15 हजार लेते बक्सवाहा तहसील का सहायक ग्रेड-3 लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

सागर लोकायुक्त ने बक्सवाहा तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 राजन श्रीवास्तव के खिलाफ रिश्वत संबंधी शिकायत पर कार्रवाई की है। कार्रवाई आवेदक कृष्ण कुमार बिल्थरे की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत के मुताबिक, नामांतरण की प्रक्रिया के एवज में ₹50 हजार की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया गया था। बाद में कथित तौर पर ₹25 हजार में सौदा तय हुआ। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसमें से ₹10 हजार की राशि पहले दी जा चुकी थी, जबकि शेष ₹15 हजार लेते समय लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई। लोकायुक्त टीम द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User