तेज रफ्तार ट्रक ने 11 गायों को कुचला, सभी की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

Thursday, August 27, 2026 - 12:18
Updated: 2 months ago
0
तेज रफ्तार ट्रक ने 11 गायों को कुचला, सभी की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

  शहर के चिंताहरण क्षेत्र के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क पर बैठी 11 गायों को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में सभी 11 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जिसके विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार चिंताहरण मार्ग पर रात के समय सड़क पर बैठी गायों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप उठा। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और गोसेवक मौके पर एकत्र हो गए। बेजुबान जानवरों की इस तरह हुई दर्दनाक मौत से आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उग्र ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। प्रदर्शन कर रहे नागरिकों ने प्रशासन के समक्ष प्रमुख मांगें रखीं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़कों पर आवारा घूम रहे गोवंश को सुरक्षित गौशालाओं में व्यवस्थित करने के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाए जाएं, ताकि सड़कों पर बैठी बेजुबान गायें हादसों का शिकार न हों।

उल्लेखनीय की कलेक्टर के कार्यालय से समय-समय पर इस संबंध में जिला कलेक्टर के आदेश जारी होते रहते हैं, लेकिन यह आदेश कितने कारगर साबित होते हैं इस हादसे से समझा जा सकता है। यह आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित रहते हैं! इन आदेशों पर कार्रवाई लगभग शून्य रहती है! यही कारण है कि आज यह खौफनाक मंजर सामने आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User