हनुमंता धाम में एक माह से गूंज रही राम नाम की अमृत वर्षा, 27 अगस्त को होगा श्रीरामचरित मानस पाठ का समापन
पवित्र श्रावण मास के अवसर पर हनुमंता धाम पर चल रहे सार्वजनिक श्रीरामचरित मानस पाठ का समापन 27 अगस्त को होगा।
ज्ञात हो कि 29 जुलाई से हनुमंता धाम में सार्वजनिक रामचरित मानस पाठ प्रारंभ हुआ था, जो पूरे एक माह तक अनवरत जारी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं और पूरे धाम में राम नाम की आनंदमयी अमृत वर्षा हो रही है।
आयोजन समिति के अनुसार 27 अगस्त, समापन दिवस पर सुबह हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति होगी, जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सुरीली आवाज के धनी प्रसिद्ध भजन गायक जयकुमार अलबेला अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।
आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से समापन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)