CM हेल्पलाइन की शिकायत पर विवाद, नपा कर्मी पर घर के सामने कचरा और मृत जानवर फिंकवाने की धमकी देने का आरोप
गुना नगर पालिका में पदस्थ कर्मी बंटी खरे पर आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायत कटवाने से इनकार करने पर उन्होंने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के घर के सामने तीन मरे हुए कुत्ते और कचरे से भरा डंपर डलवाने की बात कही।
यदि ये आरोप सही हैं तो यह बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला है। एक ओर गुना को स्वच्छता में बेहतर बनाने की बातें की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के कर्मचारी पर इस तरह के कथित बयान देने के आरोप लग रहे हैं। इससे नगर पालिका की छवि पर भी सवाल खड़े होते हैं।
बताया जा रहा है कि CM हेल्पलाइन को लेकर प्रशासन भी गंभीर हैं और अब इस नए मामले को लेकर भी सवाल यह है कि नगर पालिका प्रशासन इस मामले की निष्पक्षता की जांच एवं विवादित CM हेल्पलाइन का निष्पादन कब तक कराएगा और कर्मियों के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई कब होगी?
आप को यहां बता दे कि शिकायतों के निराकरणों में पहले भी कई तरह के आरोप कर्मियों पर लगते रहे हैं। चाहे गुना में मुरम से जुड़ा मामला हो या सफाई से पहले हुए टेंडर में कथित दलाली की लिप्तता का मामला—हर बार सवाल उठता है कि आखिर कार्रवाई से बचने के पीछे किसका संरक्षण है? क्या कुछ अधिकारी या राजनीतिक प्रभावशाली लोग हैं जो विवादित कर्मियों को अपने निज लाभ को लेकर लगातार संरक्षण दे रहे हैं, आखिर क्यों विधायक,सांसद की आम लोगों के प्रति मानवीय संवेदनाओं पर ऐसे लोग हावी रहेंगे?
इन तमाम आरोपों की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। यदि आरोप निराधार हैं तो उन्हें भी स्पष्ट किया जाना चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सिंधिया जी को इस पूरे मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि जनता के बीच यह संदेश जाए कि गुना में उनके पांच जन वादों में भ्रष्टाचार, लापरवाही और मनमानी के लिए कोई संरक्षण नहीं है। और उनपर सख्त एक्शन लिया जाएगा
इस संबंध में नपा सीएमओ से संपर्क करने की कोशिश करने पर मोबाइल नहीं लगा, वही बंटी खरे से बात होने पर उन्होंने कहा कि यह बात सही हैं कि CM हेल्पलाइन को लेकर उनके घर गये थे, इसके पहिले भी कई बार गए थे,निराकरण भी किया था,लेकिन वो सतुष्ट नहीं थे। इसी को लेकर वो बार बार शिकायत कर रहे हैं,उनके घर वरिष्ठ अपने अधिकारियों के साथ गए थे,बातचीत भी हुई थी, इस दौरान बहस के दौरान बारबार शिकायत और ग्रेडिंग में सुधार की बात के दौरान आवेश में बोल दिया कि अब हम वो सब करेंगे जो सफाई होने के बाद नहीं हुआ,लेकिन हमारी कतई एसी मनसा नहीं हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)