DAP खाद संकट पर संजीदा हुए सिंधिया, शोकाकुल परिवार से मिले—तत्काल ₹2 लाख राहत और प्रशासन को सख्त निर्देश

Saturday, November 29, 2025 - 16:19
Updated: 11 months ago
0

गुना/बमोरी (आरएनआई) DAP खाद संकट में भूरिया बाई की दुखद मृत्यु के बाद केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शनिवार को अपना प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर सीधे मृतका के परिजनों से मिले। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया, गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि आज मैंने अपने परिवार का एक सदस्य खो दिया है। केन्द्रीय मंत्री ने तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से ₹2 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई और परिजन को मृत्यु प्रमाण पत्र दिलवाया।

सिंधिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिवार को आगे कोई प्रशासनिक परेशानी न हो और सभी सहायता समय पर मिले।

 उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में किसी किसान को ऐसी असुविधा न झेलनी पड़े, इसके लिए खाद वितरण व्यवस्था को बिल्कुल दुरुस्त किया जा रहा है और वे स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। 

मंत्री ने कहा कि मेरे अन्नदाताओं की सुरक्षा और सम्मान मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User