900 करोड़ ड्रग्स जब्ती मामला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-NCR और जयपुर में पांच ठिकानों पर छापे

Friday, November 14, 2025 - 11:22
0
900 करोड़ ड्रग्स जब्ती मामला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-NCR और जयपुर में पांच ठिकानों पर छापे

नई दिल्ली (आरएनआई)। करीब 900 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स जब्ती के चर्चित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की जांच करते हुए एजेंसी दिल्ली-एनसीआर और जयपुर में पांच स्थानों पर छापेमारी कर रही है। यह मामला पिछले वर्ष नवंबर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा दिल्ली के जनकपुरी और नांगलोई क्षेत्रों से 82.53 किलो मादक पदार्थ जब्त किए जाने से जुड़ा हुआ है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था।

ईडी की मौजूदा छापेमारी का फोकस इस ड्रग्स तस्करी नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन और हवाला चैनलों का पता लगाना है। एजेंसी यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में तस्करी के पीछे कौन-सी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू फंडिंग व्यवस्था काम कर रही थी।

एनसीबी के उप महानिदेशक नीरज कुमार गुप्ता ने बताया था कि नवंबर 2024 में हुई यह जब्ती मार्च और अगस्त 2024 में पकड़ी गई ड्रग्स की खेप से मिले सुरागों का नतीजा थी। शुरुआती जांच में एक पार्सल पकड़ा गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया भेजा जा रहा था। इसी पार्सल की जांच से जनकपुरी और नांगलोई स्थित ठिकानों का खुलासा हुआ, जहां तस्करों का नेटवर्क सक्रिय था।

ड्रग्स तस्करी के इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के कई तार विदेशों से जुड़े हुए पाए गए थे। एनसीबी ने बताया था कि इस नेटवर्क को विदेश में बैठे कुछ सरगना संचालित कर रहे थे। इसी दौरान ईडी ने एक अन्य मामले में 200 किलो मादक पदार्थ बरामदगी के आधार पर रमेश नगर के रहने वाले एक ब्रिटिश नागरिक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। यह आरोपी कोकीन की बड़ी खेप अपने ठिकाने पर रखने के बाद फरार हो गया था।

दिल्ली पुलिस को इस विदेशी आरोपी के बारे में जानकारी महिपालपुर में ड्रग्स जब्ती के मामले में गिरफ्तार किए गए इखलाक से पूछताछ के दौरान मिली थी। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह की गतिविधियां भारत के अलावा विदेशों में भी सक्रिय थीं और यह नेटवर्क बड़े पैमाने पर पार्सल के माध्यम से तस्करी करता था।

ईडी की ताजा कार्रवाई से उम्मीद है कि इस पूरे नेटवर्क की आर्थिक परतें उजागर होंगी और ड्रग्स माफिया के अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ पर बड़ा प्रहार होगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User