गुरुग्राम हादसा: 9 महीने में 1947 चालान वाली थार से क्लब से लौटते वक्त हुआ भीषण एक्सीडेंट, 5 दोस्तों की मौत
गुरुग्राम (आरएनआई) गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर झाड़सा एग्जिट के पास शनिवार तड़के सुबह लगभग 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अलीगढ़ नंबर की महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना खौफनाक था कि कार में सवार 6 दोस्तों में से 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतकों में तीन युवक और तीन युवतियां शामिल हैं। सभी शुक्रवार रात गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर के पास स्थित इबोला क्लब गए थे और सुबह 4:12 बजे वहां से लौटे थे। पुलिस को इनके हाथों पर क्लब की मुहर मिली है, जिससे शराब के नशे में गाड़ी चलाने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे का शिकार हुए लोग
मृतक:
प्रतिष्ठा मिश्रा (25) – रायबरेली, यूपी (जज चंद्रमणि मिश्रा की बेटी)
आदित्य प्रताप सिंह (30) – आगरा, यूपी (एसआई जितेंद्र पाल सिंह के बेटे)
गौतम (31) – सोनीपत निवासी, वर्तमान ग्रेटर नोएडा
लावण्या (26) – आगरा, यूपी
सोनी – पता अज्ञात
गंभीर रूप से घायल:
कपिल शर्मा (28) – बुलंदशहर, यूपी
थार को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
हादसे में शामिल थार कार (UP 81 CS 2319) का बीमा जून 2026 तक वैध है।
यह कार चार बार बिक चुकी है और फिलहाल इसके वास्तविक मालिक का पता लगाया जा रहा है।
कार पिछले 9 महीनों (जनवरी–सितंबर 2025) में 1947 बार ओवरस्पीडिंग में चालान हो चुकी है।
अधिकतर चालान नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में हुए। कुछ चालान अभी भी पेंडिंग हैं और कुछ कोर्ट में विचाराधीन।
साल 2021 में यह गाड़ी विष्णु नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी, लेकिन असल में इसका इस्तेमाल उसका दोस्त आकाश करता था। बाद में गाड़ी अलीगढ़ के रितिक को किराए पर दे दी गई थी।
हादसे की वजह
पुलिस जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार 90 किमी/घंटा से अधिक थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के पुर्जे करीब 100 मीटर तक हाईवे पर बिखर गए। इसके चलते काफी देर तक ट्रैफिक भी बाधित रहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



