69वीं 14 वर्षीय बालक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता: गुना में टीमों का आगमन प्रारंभ

Dec 23, 2025 - 20:53
Dec 23, 2025 - 20:57
 0  81
69वीं 14 वर्षीय बालक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता: गुना में टीमों का आगमन प्रारंभ

गुना (आरएनआई) खेलों के क्षेत्र में गुना जिले को राष्ट्रीय पहचान दिलाने जा रही 69वीं 14 वर्षीय बालक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 31 दिसंबर 2025 तक गुना में होने जा रही है । इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन हेतु जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा सभी तैयारियाँ लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर लाइटिंग की शानदार व्यवस्था भी की गई है । 

प्रतियोगिता स्थल पर दर्शकों और खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बॉक्सिंग एरीना की व्यवस्था को और बेहतर किया गया है। एरीना को स्टेज के सामने स्थानांतरित किया गया है, जिससे मुकाबलों का रोमांच और स्पष्ट रूप से अनुभव किया जा सके।

प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आज कर्नाटक, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय तथा मध्यप्रदेश की टीमें गुना पहुँच चुकी हैं। अन्य राज्यों की टीमें 24 एवं 25 दिसंबर तक गुना पहुँचेंगी। टीमों के आगमन से शहर में खेल भावना और उत्साह का माहौल बन गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0