69वीं 14 वर्षीय बालक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 31 दिसंबर तक गुना में

Sunday, December 21, 2025 - 18:20
Updated: 10 months ago
0
69वीं 14 वर्षीय बालक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 31 दिसंबर तक गुना में

गुना (आरएनआई) जिले को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली 69वीं 14 वर्षीय बालक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 31 दिसंबर 2025 तक गुना में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अंतिम चरण में हैं।

प्रतियोगिता से पूर्व मध्यप्रदेश की 14 वर्षीय बालक बॉक्सिंग टीम का प्री-नेशनल कोचिंग कैंप शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय स्थित नोडल खेल केंद्र पर आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है, जिसकी सतत मॉनिटरिंग जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल द्वारा की जा रही है। आयोजन में जिला खेल अधिकारी देवेंद्र पटेरिया का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

प्री-नेशनल कैंप में जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव एवं मध्यप्रदेश टीम के मैनेजर अंकित देशमुख तथा मध्यप्रदेश टीम के कोच  प्रशांत कुशराम के निर्देशन में खिलाड़ियों को लगातार कड़ी प्रैक्टिस करवाई जा रही है, जिससे खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

आज रविवार को प्रतियोगिता स्थल पर भोजन व्यवस्था तथा बॉक्सिंग एरीना के लिए निर्धारित स्थान पर टेंट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला प्रशासन, खेल विभाग एवं संबंधित समितियों द्वारा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण किया जा रहा है।
आज विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर कंट्रोल रूम के सहायक नोडल अधिकारी आशिफ खान सेवानिवृत्त प्राचार्य द्वारा बैठक ली गई और तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User