निचला बाजार रपटा के नाले में मिला अज्ञात युवक का शव
गुना (आरएनआई) शहर के व्यस्ततम निचला बाजार रपटा क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नाले के पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। घनी आबादी वाले क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मिली इस लाश के कारण आसपास के लोगों में डर और जिज्ञासा का माहौल है।
मृतक की उम्र लगभग 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवक के पास से कोई दस्तावेज न मिलने के कारण पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि वह नाले तक कैसे पहुँचा। पुलिस इसे संदिग्ध मानकर चल रही है और मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



