आरोन नगर की माधव, अयोध्या बस्ती एवं आरोन खंड के सालेय व भादौर मंडल में होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर हुआ भव्य भूमि पूजन

Sunday, December 21, 2025 - 18:32
Updated: 9 months ago
0
आरोन नगर की माधव, अयोध्या बस्ती एवं आरोन खंड के सालेय व भादौर मंडल में होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर हुआ भव्य भूमि पूजन

आरोन (आरएनआई) आरोन नगर की माधव एवं अयोध्या बस्ती तथा आरोन खंड के सालेय एवं भादौर मंडल में प्रस्तावित विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर आज भव्य भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

चारों स्थानों पर शंखध्वनि एवं जयघोष के नारों से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और आनंदमय हो उठा। इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के सभी सदस्य, संत-महात्मा, कथावाचक तथा समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सामूहिक संकल्प के साथ विधिवत भूमि पूजन कर ध्वज स्थापना की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक सम्मेलन स्थल पर लगभग 5000 लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा समरसता के भाव के साथ सामूहिक भोजन व्यवस्था करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि हिंदू सम्मेलन दिनांक 18 जनवरी, रविवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें सुंदरकांड पाठ,, राष्ट्रीय भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय लोकगीतों की प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी। साथ ही महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन एवं गरबा नृत्य की विशेष प्रस्तुति की भी योजना बनाई गई है।

सम्मेलन की तैयारी के अंतर्गत 28 दिसंबर को वाहन रैली निकालकर ग्राम-ग्राम संपर्क किया जाएगा। साथ ही बस्तियों एवं गांवों में टोलियां बनाकर प्रत्येक घर पीले चावल वितरित कर सकल हिंदू समाज को सम्मेलन में सहभागी बनने हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User