6 दिसंबर पर हाई अलर्ट: श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह क्षेत्र की सुरक्षा कड़ी, ड्रोन से होगी निगरानी

Dec 3, 2025 - 11:49
 0  162
6 दिसंबर पर हाई अलर्ट: श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह क्षेत्र की सुरक्षा कड़ी, ड्रोन से होगी निगरानी

मथुरा (आरएनआई)। अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी को देखते हुए मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। छह दिसंबर को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने पूरे शहर, विशेषकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद परिसर के आसपास हाई अलर्ट जारी किया है।

संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरों से निगरानी और सोशल मीडिया पर भी सख्त मॉनिटरिंग की जा रही है।

मंगलवार को डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद एसएसपी ने चार घंटे तक अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि जनपद को जोन और सेक्टर में विभाजित कर आरएएफ, पीएसी और पुलिस कर्मियों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। एलआईयू भी सतर्क मोड पर है।

जन्मभूमि और शाही ईदगाह के मार्गों पर बैरीकेडिंग लगाकर आने-जाने वालों की तलाशी ली जाएगी।

डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। किसी ने भी माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.