42 साल की सेवा के बाद सेवा निवृत हुए श्यामलाल

श्यामलाल के सेवा निवृत होने पर विधालय परिवार ने दी भाववीनी विदाई 

Friday, March 31, 2023 - 20:33
Updated: 4 years ago
0
42 साल की सेवा के बाद सेवा निवृत हुए श्यामलाल

गुना। गुना निवासी श्यामलाल कुशवाह ईदगाह मोहल्ला ने जिस विधालय से अपनी शिक्षा ग्रहण कर उसी विधालय में टीचर वह शिक्षक बने। साथ उन्होंने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से बेदाग रहते हुए 42 वर्ष की सेवा देते हुए आज वह 31 मार्च को अपना कार्यकाल संपूर्ण कर सेवा निवृत हुए। इसको लेकर विधालय परिवार ने उनकी बड़ी भाव बिनी विदाई कर बधाई शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्हें विधालय से बग्गी में बैठाकर बैंड बाजे और आतिशबाजी करते हुए चल समारोह के रूप में निकलकर घर तक पहुंचाया।  इस मौके पर सीएसी श्री शाहू, विधालय प्राचार्य एम के जैन, विकास जैन, रिटायर शिक्षक दामोदर प्रसाद शर्मा, जगदीश ओझा, वार्ड पार्षद सुशीला जगदीश कुशवाह, सुषमा भगत , इंद्राणी नायक, मिलन रघुवंशी, गीता शाक्य, विक्की जैन, सरिता शर्मा, श्रीवास्तव मैडम, बंटी, नीलेश, वर्मा जी सहित बड़ी संख्या में विधालय परिवार उपस्थित रहकर बधाई दी। 
बता दे की श्यामलाल के सफल शिक्षक होने का प्रमाण यह है कि उनके विधालय में पढाएं हुए छात्र विभिन्न बड़े बड़े पदों पर सेवाकार्य कर रहे हे। इसी के साथ ही उन्होंने अपने बच्चों को भी संस्कारित करते हुए अपने तीनों बालको को शिक्षित कर  शासकीय सेवा में संलग्न रहते हुए एक बालक अनुपम कुशवाह जोअमेरिका में इंजिनियर, दूसरा बालक जिला चिकत्सालय गुना में डॉक्टर सुदर्शन कुशवाह हे जिन्होंने कोरोना काल में टीकाकरण अधिकारी के रूप में सराहनीय सेवाकार्य किया। तो वही तीसरा बालक चंद्रशेखर कुशवाह भोपाल पोस्ट ऑफिस में लेखाधिकारी के पद पर पदस्थ हे। साथ ही उनकी पुत्री अदिति कुशवाह जो भोपाल महाविधालय में अध्यनरत हे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User