4 को गुना आएगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा - कांग्रेस

Tuesday, February 20, 2024 - 19:03
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 4 मार्च को गुना जिले में प्रवेश करेगी। मंगलवार को प्रीतम वाटिका में आयोजित कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने राहुल की यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को बताया और ऐतिहासिक स्वागत करने का आव्हान किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष के मुताबिक राहुल गांधी 4 मार्च को म्याना के रास्ते गुना जिले में प्रवेश करेंगे। राहुल भदौरा से रोड शो करते हुए गुना पहुंचेगे। इसके बाद हनुमान चौराहे से रथ पर सवार होंगे और ओवर ब्रिज तक आमजन का अभिवादन स्वीकारते हुए ओवर ब्रिज पहुंचेंगे। यहां से यात्रा में शामिल विशेष बस में सवार होकर राहुल गांधी रुठियाई कस्बे में पहुंचेंगे और रथ से ही आमजन को संबोधित करते हुए साडा के रास्ते राघौगढ़ पहुंच जाएंगे। राघौगढ़ के बस स्टैण्ड क्षेत्र में राहुल गांधी एक आमसभा को संबोधित करने के बाद जेपी कॉलेज नजदीक दोपहर विश्राम व भोजन करेंगे। इसके बाद एबी रोड पर तमाम गांवों का भ्रमण करते हुए राहुल गांधी की न्याय यात्रा बीनागंज पहुंचेगी। कस्बे के राजीव चौक पर कांग्रेस नेता द्वारा आमसभा को संबोधित किया जाएगा। अंत में न्याय यात्रा पाखरियापुरा के रास्ते राजगढ़ जिले में प्रवेश कर जाएगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User