आचार्य विद्यासागर महाराज को भारत रत्न से विभूषित करने की मांग

Tuesday, February 20, 2024 - 19:05
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) दिगम्बर जैन आचार्य संत शिरोमणि 108 विद्यासागर जी महाराज को भारत रत्न की उपाधि से विभूषित करने की मांग उठने लगी है। जैन समाज ने मंगलवार को जिले के दौरे पर आए पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को भी इस संबंध में मांग पत्र सौंपा है।  आवेदन देनेवालों में दीपेश पाटनी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, राजनीतिक चेतना मंच के संभाग अध्यक्ष सितेंद्र जैन, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष  आनद पांडेय म्याना, एडवोकेट सौरव जैन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष , पूर्व मंत्री के एल अग्रवाल , बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल,नूरुल हसन नूर उपस्थित रहे।
जैन समाज की मांग है कि संत शिरोमणि आचार्य भगवन विद्या सागर जी महाराज के त्याग, तपस्या और सिद्धांतों सहित भारत में शांति का मार्ग प्रशस्त करने जैसे योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न की उपाधि से विभूषित किया जाना चाहिए। जैन समाज के मुताबिक आचार्य श्री का जीवन 56 वर्षों की निर्दोष मुनि साधना के साथ व्यतीत हुआ है। महाव्रतों के साथ आचार्यश्री के अहिंसा, अपरिग्रह के सिद्धांतों ने संपूर्ण भारत में उनकी कीर्ति को स्थापित किया है। उनके पथ पर चलने के लिए 398 शिष्यों ने उनसे दीक्षा धारण कर वैराग्य का बीजारोपण किया। आचार्यश्री की प्रेरणा से हथकरघा स्वावलंबन का प्रतीक बना तो बालिका शिक्षा के लिए प्रतिभा स्थली के निर्माण सहित गौशाला, आयुर्वेद के उत्थान हेतु पूर्णायू जैसे उपक्रम देश की अनमोल धरोहर हैं। यह सभी कीर्तिमान आचार्यजी की प्रेरणा से ही संभव हो सके हैं। इन तमाम उपलब्धियों, कार्यों और प्रेरणा का जिक्र करते हुए जैन समाज ने संत शिरोमणि गुरुदेव विद्यासागर जी महाराज को भारत रत्न की उपाधि से विभूषित करने की मांग उठाई है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User