27 जून को आएंगे एमपी के दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, प्रदेश को देंगे दूसरी वंदे भारत की सौगात

Wednesday, June 14, 2023 - 23:01
Updated: 3 years ago
0

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ राजनीतिक दौरों का सिलसिला भी तेज हो गया है। दो दिन पहले कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा में जबलपुर में बड़ी सभा करते हुए पार्टी के चुनाव अभियान का शंखनाद किया था। अब आगामी 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री भोपाल आकर प्रदेश को दूसरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस की सौगात देंगे। वह भोपाल में वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा वह वे यहां से पार्टी के 10 लाख बूथों को भी संबोधित करेंगे। देशभर के दस लाख बूथ और ऐसे करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री भोपाल से संबोधित करेंगे। इससे पूर्व वो धार पहुंचेंगे। धार से भोपाल आएंगे। वंदेभारत एक्सप्रेस को यहां से फ्लेग ऑफ करेंगे। उसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा यहां प्रधानमंत्री के रोड शो आयोजन की भी तैयारी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User