16 आदतन अपराधी के खिलाफ जिला बदर के आदेश जारी, 09 अपराधियों को भरने होंगे 50-50 हजार रूपये के बंधपत्र

Tuesday, April 9, 2024 - 15:34
Updated: 3 years ago
0
16 आदतन अपराधी के खिलाफ जिला बदर के आदेश जारी, 09 अपराधियों को भरने होंगे 50-50 हजार रूपये के बंधपत्र

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट डॉ. सतेन्‍द्र सिंह ने 16 आदतन अपराधियों को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं, साथ ही 09 आदतन अपराधियों को 50-50 हजार रूपये के बंधपत्र एक वर्ष की अवधि के लिए निष्‍पादित कराने के आदेश जारी किये गये हैं। पुलिस अधीक्षक गुना से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर लोक शांति एवं जन सुरक्षा को देखते हुए उक्‍त आदेश जारी किए गए हैं।
 

     कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट डॉ. सिंह ने आदतन अपराधियों देवेन्‍द्र रघुवंशी, मोरबाई कंजर, मनोज रघुवंशी, मक्‍सूद खां पुत्र हमीद खां, धर्मेन्‍द्र तोमर, रमेश सपेरा, सुखप्रताप उर्फ कल्‍ला रघुवंशी, गोलू उर्फ  गौरव शर्मा को छह माह के लिए तथा सत्‍या उर्फ सतीश सोनी, जीतू उर्फ जितेन्‍द्र यादव, सीताराम गुर्जर, भानु उम्‍मेद सिंह जाटव, भैयालाल अहिरवार, जालम सिंह किरार, महीपाल जाट पुत्र सुरेश जाट, दिनेश मेहतर को एक वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किये गये हैं।  

 
     इसी तरह राजेन्‍द्र मीना, गोलू उर्फ अविनाश खटीक, सुनील जाटव, रामबाबू मीना, लखन राजपूत, जितेन्‍द्र उर्फ जीतू मीना, सोनू मीना, मनोज गिर, हनुमत गुर्जर को एक वर्ष के लिए 50-50 हजार रूपये के बंधपत्र निष्‍पादित करने के आदेश जारी किये गए हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User