16 अप्रैल को दमोह जिले के कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण महोत्सव, विश्व स्तरीय कार्यक्रम में पहुँचेंगे लगभग ढाई लाख श्रद्धालु

दमोह होकर गुजरने बाली कई ट्रैन निरस्त किये जाने के आदेश रेलवे ने किये जारी

Sunday, April 7, 2024 - 20:12
Updated: 3 years ago
0
16 अप्रैल को दमोह जिले के कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण महोत्सव, विश्व स्तरीय कार्यक्रम में पहुँचेंगे लगभग ढाई लाख श्रद्धालु

दमोह (आरएनआई) महा महोत्सव के कारण, मप्र के दमोह स्टेशन पर 16 अप्रैल को रिकॉर्ड तोड़ यात्री संख्या बढ़ेगी। यही नहीं लगभग 15 दिन तक रोजाना हज़ारों हज़ार लोग दमोह स्टेशन पहुँचेंगे। ऐसे में उम्मीद थी कि रेलवे कुछ नई ट्रेन चलाकर जनसुविधा प्रदान करेगा। पर सुविधा देना तो दूर, उपलब्ध सेवाओं के निरस्त होने से देश भर से आ रहे श्रद्धालुओं में बड़ी घबराहट एवम असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है। इस आयोजन में आरएसएस प्रमुख श्री भागवत जी, मप्र के मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि, समाज सेवी , प्रशासनिक अधिकारी भी आएंगे। लाखों की भीड़ होगी ऐसे में खासकर आसपास के 300 किमी से आने बाले यात्रियों के लिए जो ट्रैन का सुलभ साधन था वह भी छीन लिया गया। रेलवे को दूरदर्शिता से काम लेकर इसे कुछ दिन आगे-पीछे करना चाहिए था। अभी भी समय है, आदेश फेरबदल के आदेश शीघ्र जारी करना चाहिए।

रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जबलपुर मंडल के कटनी बीना रेल खंड पर गणेशगंज स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कई यात्री गाड़ियों को निरस्त किया गया है एवं 15 अप्रैल को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रारंभ होने वाली गाड़ी जबलपुर सोमनाथ जबलपुर को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा एवं कई गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है जैसे बीना दमोह पैसेंजर 14 से 16 अप्रैल तक निरस्त, दमोह बीना पैसेंजर 15 से 17 अप्रैल तक निरस्त, बीना कटनी मुड़वारा मेमू 14 से 16 अप्रैल निरस्त, कटनी मुरवारा बीना मेमू 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक निरस्त, भोपाल इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस 14 से 16 अप्रैल निरस्त, इटारसी भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस 14 से 16 अप्रैल निरस्त, भोपाल दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस 14 से 16 अप्रैल निरस्त, दमोह भोपाल राज्य रानी एक्सप्रेस 15 से 17 अप्रैल तक निरस्त, बिलासपुर भोपाल एक्सप्रेस 13 से 15 अप्रैल निरस्त, भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस 15 से 17 अप्रैल तक निरस्त, रीवा अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 14 को निरस्त एवं अंबेडकर नगर रीवा एक्सप्रेस 16 अप्रैल को निरस्त रहेगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User