12वीं में सुल्तानपुर के आदर्श यादव ने हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान, मिले 96.80% अंक

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने मोबाइल/लैपटॉप समेत अन्य डिवाइसों पर रिजल्ट चेक करने में जुट गए। अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी समस्या के अपना रिजल्ट देख पाएं, तो इसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।

Friday, April 25, 2025 - 12:45
0
12वीं में सुल्तानपुर के आदर्श यादव ने हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान, मिले 96.80% अंक

सुल्तानपुर (आरएनआई) माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने करीब 54 लाख छात्रों की मेहनत का परिणाम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार समाप्त हो चुका है। बोर्ड ने दोपहर 12:30 बजे 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में 81.8 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

12वीं में सुल्तानपुर के आदर्श यादव ने 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। वह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड के छात्र हैं। उनके पिता विंदेश्वरी यादव मुंबई में रहकर व्यापार करते हैं। माता ललिता यादव गांव के स्कूल महमूदपुर जंगल प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका हैं। वहीं बहन शालू यादव गोरसरा प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षिका हैं।

आदर्श के टॉपर बनने की खबर मिली तो घर में खुशियों की लहर दौड़ गई। परिजनों ने लोगों में मिठाई वितरित की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक अवधेश मिश्रा ने बताया कि आदर्श कक्षा में हमेशा ही आगे रहते हैं। उनको अनुशासन बहुत प्रिय है। उन्हें 500 में से 484 अंक प्राप्त हुए हैं। सभी ने आदर्श को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User